फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves carrying more than one lakh goods from home

घर से एक लाख से अधिक का माल ले गए चोर

Fri, 14 Jul 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाौन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाौन Updated Fri, 14 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves carrying more than one lakh goods from home
मौके का मुआयना करती पुलिस व खुला पड़ा बक्सा। - फोटो : amarujala
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव के एक घ से बुधवार रात चोर दीवार फांसकर नगदी जेवर से भरा बक्सा उठा ले गए। सुबह टूटा बक्स खेतों में पड़ा मिला। गृहस्वामिनी ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। उसने एक लाख से अधिक की चोरी होने की बात कही है।  
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी अर्चना देवी पत्नी श्याम सिंह बुधवार को खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर के बाहर सो गईं थीं। देर रात पीछे की दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से उठा ले गए। सुबह उठने पर कमरे का ताला टूटा देख अर्चना को चोरी का पता चला। जानकारी होने पर ग्रामीण भी घर पहुंच गए। खोजबीन में टूटा बक्सा खेतों में पड़ा मिला। अर्चना ने बताया कि चोर 12 हजार नकदी सहित सोने की मनचली, झुमकी, बेसर, पायल सहित एक लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए हैं। अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed