{"_id":"5ccb3b84bdec22074c2618f9","slug":"the-young-man-got-fed-up-with-the-disease-and-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाई
Fri, 03 May 2019 12:18 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 03 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
sucide
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
एट थाना क्षेत्र के ग्राम विरगुवा खुर्द निवासी प्रमोद उर्फ माधव सिंह (32) पुत्र बसंती खटीक ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। खेत पर काम करने गए परिजन दोपहर में जब खाना खाने घर लौटे तो युवक को फांसी पर लटकते देख चीख पुकार मच गई। इससे पास पड़ोस के लोग भी आ गए और रस्सी खोलकर युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पुलिस के सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कई महीनों से बीमार था और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। युवक का इलाज झांसी में चल रहा था। इसी से तंग आकर उसने फांसी लगा ली। वह अविवाहित था। थानाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने बीमारी का हवाला देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन