फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The train has been cut off by the lover couple

ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने दी जान

Fri, 05 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 05 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
The train has been cut off by the lover couple
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठी राखी की मां मीना। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली के रिनियां फाटक रेलवे क्रासिंग पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रेमी युगल की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


उमरारखेड़ा निवासी छोटू (24) पुत्र लल्लू का पड़ोस की ही राखी (18) पुत्री पप्पू से प्रेेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राखी के घरवालों को हुई तो विरोध किया। राखी का घर से निकलना भी बंद कर दिया था। बुधवार की देर रात राखी और छोटू अपने-अपने घरों से गायब हो गए। रात भर दोनों के परिजन तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह रिनियां फाटक केे पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती लहूलुहान पडे़ हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती की मौत हो चुकी  थी। युवक घायल पड़ा था। युवक ने लड़खड़ाती जुबान से अपने और राखी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में छोटू को झांसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोपहर बाद छोटू का शव झांसी से मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म हुई छोटी सी लव स्टोरी
छोटू और राखी के प्रेम प्रसंग के चर्चे पूरे मोहल्ले में थे। राखी के घर के पास छोटू किराये के मकान में रहता था। इलाकाई लोगों की मानें तो दोनों की जान-पहचान को अभी छह महीने ही हुए थे। अक्सर दोनों चोरी छिपे जब मिलते थे तो उनके घरवालों में झगडे़ होते थे।


शादी के लिए किया था हंगामा
राखी के परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले छोटू शराब पीकर उनके घर आया था और शादी की जिद करते हुए हंगामा किया था। उसने राखी की मां मीना के साथ मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत राखी के घरवालोें ने पुलिस से भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed