{"_id":"5b50d8c74f1c1b41748b5c15","slug":"the-tappebaaj-stole-a-woman-s-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज ने महिला का पर्स उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाज ने महिला का पर्स उड़ाया
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रामरती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम खरका निवासी रामरती पत्नी धनीराम मंगलवार को अपनी बहन के घर ग्राम पांडेपुर गई थी। वहां से गुरुवार को वह वापस अपने गांव जा रही थी। कस्बा आटा के बस स्टैंड पहुंचने पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच वह एक दुकान पर चूड़ियां खरीदने लगी। उसने अपना पर्स अपने बगल में मेज पर रख लिया। वह चूड़ियां देखने में व्यस्त हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच टप्पेबाज ने पर्स गायब कर दिया। चूड़ियां खरीदने के बाद रामरती ने जब दुकानदार को रुपये देने के लिए पर्स की ओर हाथ बढ़ाया तो उसे नदारत पाकर उसके होश उड़ गए। रामरती ने बताया कि पर्स में 600 रुपये नगद व एक जोड़ी पायल और एक नाक की कील भी रखी थी। उसने थाने में तहरीर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन