फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The robbers are still at large in the village an hour from Jhansi

झांसी से फरार डकैत एक घंटे गांव में रहे

Sat, 24 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 24 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The robbers are still at large in the village an hour from Jhansi
भोलू गैंग के दो बदमाशों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
अपहरण के मामले में झांसी कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुए शातिर अपराधी मुनेश व गंगाप्रसाद को पुलिस तलाश कर रही है। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। इधर पता चला है कि तमाम पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए दोनों अपने-अपने गांव पहुंचे। मुनेश बाकायदा बंदूक लेकर अपने गांव निनावली में शुक्रवार को लगभग एक घंटे रहा। इससे ग्रामीणों में
विज्ञापन


दहशत फैल गई। बीहड़ का गांव होने की वजह से कोई पुलिस को सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बताते हैं कि मुनेश अपने परिजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद घर में ताला बंद कर बीहड़ में निकल गया। गंगाप्रसाद अपने गांव सुल्तानपुरा गया और कुछ देर वहां रहकर निकल गया। ग्रामीण इससे दहशत में हैं, क्योंकि मुनेश व गंगाप्रसाद दस्यु सरगना
विज्ञापन


जगजीवन परिहार गिरोह(अब मृत) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उनको बीहड़ के ठिकानों की पूरी जानकारी है। कौन-कौन शरणदाता है और अपराध के तरीके बखूबी जानते हैं। ग्रामीणों का
विज्ञापन
विज्ञापन


कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते दोनों आरोपियों को नहीं दबोचा तो वह अपना गिरोह बना सकते हैं। वहीं, इस बावत दरोगा यशवीर सिंह का कहना है कि जानकारी होने पर वह गांव गए थे, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि वे लोग आए थे। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed