फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The killing of a farmer with the intention of robbery

लूट के इरादे से किसान की गोली मारकर की थी हत्या

Mon, 29 Oct 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 29 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
The killing of a farmer with the intention of robbery
पुलिस लाइन सभागार में वारदात का खुलासा करते एसपी। - फोटो : amar ujala

बता दें कि 22 अक्तूबर की रात तुफैल पुरवा निवासी भोला उर्फ मोहन अपनी बाइक से कुइया रोड स्थित खेत पर जा रहा था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। भोला की पत्नी ने पारिवारिक रंजिश का आरोप लगाते हुए परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। भोला का मोबाइल भी उसके पास से नहीं मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल में पूरी गंभीरता दिखाते हुए काम किया। जिसके चलते रविवार की रात वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चांद उर्फ लल्लू पुत्र स्व. अब्दुल रज्जाक निवासी कुइया रोड तुफैल पुरवा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में चांद ने बताया कि उसने लूट के इरादे से ही भोला को गोली मारी थी। इसके बाद भोला के जेब से मोबाइल और रुपये निकालकर भाग गया था। एसपी ने बताया कि पकडने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद ने पुलिस को बताया कि वह गुजरात में एक प्राइवेट फैक्ट्री में करता था। पिछले दिनों वहां यूपी व बिहार के लोगों को लेकर हो रहे बवाल के चलते इसी माह 4 अक्टूबर को वह अपने घर आ गया था। तब से वह बेरोजगार था और आर्थिक तंगी से जुझ रहा था। जिस कारण लूट के इरादे से घात लगाकर भोला को गोली मारी थी।


पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के खुलासे में सर्विलांस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने भोला के जेब से गायब मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया हुआ था। वारदात के तीन बाद अचानक मोबाइल की लोकेशन रेलवे स्टेशन के वेंडर के पास मिली। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो पता चला कि वेंडर को उक्त मोबाइल चांद ने ही 400 रुपये में बेचा था। इसके बाद पुलिस ने वेंडर की मदद से चांद की तलाश की और उसे तुफैलपुरवा स्थित उसके घर से धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed