फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The innocent murdered in the greed of obtaining grave money

गड़ा धन पाने के लालच में मासूम की हत्या की थी

Sat, 02 Jun 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 02 Jun 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
The innocent murdered in the greed of obtaining grave money
पुलिस की गिरफ्त में सम्राट के हत्यारोपी पिता पुत्र। - फोटो : amar ujala

उरई। जालौन के कैथ गांव में मासूम सम्राट की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने गड़ा हुआ धन पाने के लालच में सम्राट का अपहरण कर उसकी गला घोंट कर हत्या की, फिर शव पन्नी में लपेट कर गांव के तालाब किनारे गड्ढे में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मासूम के गले में पड़ी माला, सोने की हाय व फट्टी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में तंत्र मंत्र की बात और जल्द खुलासे से संबंधित खबर प्रकाशित की थी।  

विज्ञापन


बता दें कि 24 मई को कैथ गांव निवासी इंद्रपाल सिंह का 2 वर्षीय पुत्र सम्राट घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। दूसरे दिन उसका शव गांव के तालाब किनारे एक गड्ढे में मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। इंद्रपाल के बड़े भाई चतुर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी व एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशन पर सीओ जालौन संजय शर्मा के नेतृत्व में जालौन कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस टीम तैयार की गई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही बद्रीप्रसाद पाल व उसके बेटे रामपाल को हत्या में लिप्त पाया। उनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन दोनों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमरेंद्र ने बताया कि रामपाल व बद्रीप्रसाद ने गढ़ा धन पाने के लालच में सम्राट की हत्या की थी। इसमें रामपाल की मुख्य भूमिका रही, जबकि उसके बाप बद्रीप्रसाद ने उसका पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में रामपाल ने बताया कि उसे सपने में गांव के एक मकान में धन गढ़ा हुआ दिखता था। उसे पाने के लिए उसे सम्राट की बलि देनी थी। इस कारण उसने सुबह सम्राट को घर के बाहर खेलते हुए उठा लिया और जिस जगह धन मिलना था उसी जगह ले जाकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसेटाट फट्टी में लपेट कर उसी दिन शाम को गांव के तालाब किनारे गड्ढे में दफन कर दिया। तेज आंधी आने की वजह से सभी लोग अपने घरों में थे, जिससे उन दोनों को यह करते कोई देख नहीं पाया।


पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर सम्राट के गले में पहनी मोतियों की माला, तीन सोने की हाय, टाट-पट्टी बरामद कर ली। साथ ही हत्यारोपी बेटे रामपाल और पिता बद्रीप्रसाद पुत्र नेकसाई निवासीगण कैथ जालौन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में जालौन कोतवाल संजय गुप्ता, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश कुमार यादव, सर्विलांस प्रभारी मतीन खान समेत टीम शामिल रही।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed