फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The convicts will look at Gokshi NSA - DM

गोकशी के दोषियों पर लगेगी रासुका-डीएम

Sat, 23 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 23 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The convicts will look at Gokshi NSA - DM
जिले में बड़ी संख्या में गायों को काटे जाने को लेकर शनिवार को भी
विज्ञापन
गहमागहमी रही। कदौरा थाना क्षेत्र के मुहारी मौजे में 110 गायों के शव बरामद हुए थे। इसको लेकर चर्चा रही कि आखिर किसने इतनी बड़ी संख्या में गायों का संहार किया। शनिवार को भी कई संगठनों के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

की। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि गोकशी के दोषियों पर रासुका के साथ गैंगस्टर भी लगाया जाएगा। बताते चलें कि गोकशी की सूचना पर अमर उजाला संवाददाता शुक्रवार को मौके पर भी गया था जहां 110 गायों की कटी हुई लाशें पाई गई थीं। देखने से ही स्पष्ट था कि खाल और मांस के लिए गायों की हत्या की गई। गायों के 110 सिर और उनके कटे हुए

अंग पाए गए। पुलिस ने जहां शव मिले उस खेत को सीज कर दिया और बाद में गायों के अवशेष वहीं दफन कर दिए गए। उधर, शनिवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी के नेता डीएम रामगणेश से मिले और इस पूरे कांड की जांच तथा दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डीएम ने कहा कि जांच की जा रही है। दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

(एनएसए) और गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की अन्ना प्रथा से निजात के लिए गो आश्रम तैयार कराए जा रहे हैं। इस क्रम में प्रशासन

के तीन कृषि फार्म की खाली पड़ी जमीन जो बोहदपुरा और आटा में है, को पशुशाला के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बाड़ लगाने का काम अंतिम दौर में है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवार, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, मूलचंद्र निरंजन, संजय त्रिपाठी, हरेंद्र विक्रम सिंह आदि नेता मौजूद रहे।

बरसाने की गौशाला में भेजेंगे तीन हजार पशु
अन्ना पशुओं की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन की बरसाने की राजबाबा की गौशाला के साथ बातचीत चल रही है। इस गौशाला की ओर से तीन हजार पशुओं को लेने की सहमति दी गई है। जिला प्रशासन जल्द ही यहां तीन हजार

पशुओं को भेजने की व्यवस्था करेगा। ये जानकारी डीएम रामगणेश ने दी। हालांकि उन्होंने किसानों के भी जागरूक होने पर जोर दिया। कहा कि अपने गोधन की रक्षा उन्हें खुद भी करनी होगी। खुला छोड़ने से पशुओं के साथ कुछ भी गलत हो सकता है। पशुओं को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गौशालाओं में सेवा करेंगे बजरंगी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अन्ना जानवरों की समस्या से निपटने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जिला संयोजक अखिलेश डीहा ने कहा कि गौशालाओं का निर्माण हर गांव में होना

चाहिए। कहा कि बजरंग दल के लोग इन गौशालाआें में सेवा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह काम जल्द होना चाहिए क्योंकि फसल पकने में अब एक माह का समय बचा है। यदि अन्ना पशु घूमते रहे तो फसल चौपट कर सकते हैं। इस दौरान अजय तिवारी, सूरज यादव, शैलेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह गौर, अरुण तिवारी, अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

विहिप ने भी जताया आक्रोश
विश्व हिंदू परिषद ने सामूहिक गौ वंश संहार का विरोध किया। जिलाधिकारी से इस संबंध में कठोर कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया। इस दौरान बलबीर सिंह जादौन, सत्यप्रकाश तिवारी, अजय पाल सिंह चौहान, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे।

सपा ने कहा दोषियों की हो गिरफ्तारी
पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी भी डीएम से मिले और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि आज जब सभी धर्म के लोग जिले में समभाव से रहना चाहते हैं, तो इस तरह की घटनाएं सद्भाव बिगाड़ सकती हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के साथ इन पर राजनीति नहीं की जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed