फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The child was kidnapped, ran up on shore

बच्चे को अगवा किया, शोर पर छोड़ भागे

Mon, 03 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 03 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The child was kidnapped, ran up on shore
अपहरण
नवरात्र पर दोस्ताें के साथ मंदिर जा रहे बालक को बाइक सवार चार बदमाशाें ने अगवा कर बोरे में डाल लिया। साथियों के शोर मचाने पर आए गांववालों ने ललकारा तो बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग निकले। बच्चे के पिता ने कदौरा थाने में अज्ञात बदमाशों के  खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बबीना
विज्ञापन


निवासी छुन्ना अनुरागी प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। रविवार रात करीब नौ बजे उनका आठ वर्षीय पुत्र कुणाल अपने दोस्ताें के  साथ गांव के देवी मंदिर जा रहा था। रास्ते में अंधेरे में घात लगाए चार बदमाशों ने उसे उठाकर बोरे में डाल दिया और बाइक से ले जाने लगे। तभी उसके साथियाें से शोर मचा दिया तो ग्रामीण आ गए। उनके ललकारने पर
विज्ञापन


बदमाश बाइक से भाग निकले। सूचना मिलते छुन्ना व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और कुणाल को लेकर थाने गए। यहां अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण के प्रयास की तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन


है। पिता का कहना है कि उसके बेटे को फिरौती के लिए अगवा किया जा रहा था। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि वह जांच कर रहे हैं। अगर अपहरण का प्रयास किया गया है तो बदमाशों की तलाश कर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed