फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of the farmer hanged

फांसी पर लटका मिला किसान का शव

Mon, 25 Mar 2019 11:49 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 25 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
The body of the farmer hanged
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

कदौरा थाना क्षेत्र के मरगांया गांव के बाहर परिषदीय विद्यालय के पास खेत की रखवाली के लिए बनी झोपड़ी में पर्वत सिंह (55) पुत्र अमान सिंह निवासी भेटवर थाना कबरई जिला महोबा का शव पाजामा के नारा से लटकता मिला। थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है कि मृतक पर्वत सिंह चार वर्षों से यहां अपने बहनोई कुंदन सिंह के यहां रहकर खेतों की रखवाली करता था। उसकी दो शादियां हुई थीं, दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


उसके नाम भटेवर में दस बीघा खेती है, जिसे वह बलकट पर दे आता था। वह शराब का लती भी था। थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है अभी तक किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है और ना ही कोई तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मामला संदिग्ध होने के बावजूद पुलिस ने बिना फोरेंसिक टीम को बुलाए ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाजामा के नाड़े से फंदा लगाना समझ में नहीं आ रहा है। लोग तो यह भी बता रहे हैं कि किसान के दोनों पैर भी मुड़े हुए थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed