फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man found in the drain

नाले में मिला युवक का शव

Tue, 13 Mar 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 13 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found in the drain
कोमल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

 कोतवाली कोंच क्षेत्र की सुरही चौकी से थोड़ा आगे पुलिया के पास एक युवक को लोगों ने रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे खंती में भरे पानी में पड़े देखा। खंती के किनारे ही युवक की बाइक भी पड़ी थी। लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना कर दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में पड़े युवक को बाहर निकलवा कर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान समीप के महंतनगर निवासी कोमल (20) पुत्र हर प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई। पुलिस फिलहाल मामले को हादसा ही मान रही है, जबकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। परिजनों के मुताबिक कोमल अपने साथियों चंदन सोनी व रानू पुत्र मुन्ना माली के साथ शादी ब्याह में  डेकोरेशन आदि करता था। सोमवार को धनुताल स्थित न्यू कुशवाहा लॉज में काम पर थे। रात लगभग ग्यारह बजे कोमल के पिता हरप्रसाद को रानू और कोमल बाइक से घर छोड़ने गए और   पिता को छोड़ कर कोमल रानू के साथ फिर विवाह घर पहुंच गया। वहां रानू खाना खाने लगा जबकि कोमल वहां से बाइक से चला गया।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि बेटे के दो साथियों ने बेटे की हत्या है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आ रहा है कि नाले में मरणासन्न पड़े कोमल को उसके दो साथी ही अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। फिलहाल दोनों साथियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक मामला हादसे का ही लग रहा है, क्योंकि कोमल को शराब का भी शौक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed