फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   That caught fire at police

पुलिस पर फायरिंग करने वाले पकड़े गए

Fri, 11 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 11 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
That caught fire at police
हिरासत में पकडे़ गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
करीब 20 दिन पूर्व कुठौंद के ग्राम कुरील के पास एक सुनार से की गई लूट में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को गुरुवार को सफलता मिल गई। इस दौरान आरोपियाें को रोकने पर उन्होंने पुलिस बल पर फायरिंग झाेंक दी और भाग निकले। थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 4 आरोपियों व उनकी निशानदेही पर उनके 2 अन्य साथियों को
विज्ञापन


गिरफ्तार कर लिया। 10 अक्तूबर को कुठौंद के ग्राम कुरोली के पास एक सुनार अनुज कुमार सोनी को कुछ बदमाशोें ने घेरकर लूट लिया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाई गईं। गुरुवार को सीओ बीवी सिंह अपने साथियों के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कुरोली में लूटपाट करने वाले बदमाश किसी वारदात
विज्ञापन


को अंजाम देने के उद्देश्य से एको श्रमदान तिराहे से गोहन की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना कुठौंद से सीओ धर्मेंद्र कुमार व उनके साथियों को बुलाया गया व समस्त पुलिस बल एको तिराहा मंदिर के पास मोर्चा लेकर बैठ गया। थोेड़ी ही देर में एको श्रमदान तिराहे की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रुकने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


तो इन लोगों ने फायर झोंक दिया और भागने लगे। पर पुलिस ने घेराबंदी कर एको श्रमदान मोड़ पर चारो बदमाशों को धर दबोचा।   एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में अली बाबा उर्फ बली, जितेंद्र उर्फ चौधरी, राजबाबू व सागर कुशवाहा सभी निवासी जगनेवा थाना जालौन शामिल हैं। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही

पर दो अन्य लोगों को कुठौंद से सुशील कुमार चतुर्वेदी के मकान से गिरफ्तार किया गया। इनमें रविकांत दोहरे निवासी कंझारी कुठौेंद व सोनू उर्फ राधाबल्लभ दोहरे निवासी रजपुरा थाना गोहन शामिल हैं।

किराए के मकान में रहकर करते थे वारदात
गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने पांच हजार में जालौन और छह हजार में उरई से पल्सर बाइक खरीदी थी। इसी से वे वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में अलीबाबा उर्फ अली ने कुरोली में सोनार से लूट की बात स्वीकार की। इन्होेंने उरई के पास ग्राम डर से इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में चोरी की बात भी स्वीकारी। बताया कि वे लोग कस्बा कुठौंद में सुशील कुमार चतुर्वेदी के मकान में किराए पर रहते हैं। लूट व चोरी का माल भी उसी मकान पर रखते थे। इसकी रखवाली रविकांत व सोनू किया करते थे।

ये सामान किए बरामद-
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1.4 किलो चांदी, 13.8 ग्राम सोना, एक अदद मोबाइल बरामद किया। गोहन में एक अन्य लूट के मामले में 1 मंगलसूत्र 3 ग्राम व 4500 रुपये नकद बरामद किया। बैंक की चोरी मामले में एक कंप्यूटर मानीटर, की बोर्ड व 4 अदद तमंचा 315 बोर समेत 08 जिंदा कारतूस व 4 कारतूस के खोखे बरामद किए।


गिरफ्तारी में इस टीम ने निभाई भूमिका-
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बलवीर सिंह पीआरओ पुलिस अधीक्षक, उप नि. धर्मेंद्र सिंह, का. शोएब आलम, का. गौरव बाजपेई, का. कुलभूषण, धमेंद्र कुमार, मो. मुईन आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रुपये से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed