फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tempo of jewelery worth millions of women Tppebaji

टेंपो में महिला से लाखों के जेवर की टप्पेबाजी

Thu, 09 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 09 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन

उरई(जालौन)। आटा थाना क्षेत्र में हाईवे के समीप टेंपो सवार एक महिला के साथ दो लाख के सोने चांदी के जेवरात की टप्पेबाजी हो गई। जब वह आटा बस स्टैंड पर उतरी तो उसने किराया देने के लिए बैग खोला तो उसमें रखे गहने गायब देख दंग रह गई और चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर बस स्टैंड पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, परिजन भी सूचना पाकर आ गए। पीड़ित महिला ने थाने में टप्पेबाजी की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

  
 जानकारी के अनुसार आटा निवासी महिला तेज कुमारी पत्नी रामनरेश उरई में शादी समारोह में आई थी। गुरुवार देर शाम वह वापस गांव लौट रही थी। अभी वह कालपी बस स्टैंड से टेंपो पर आटा आने के लिए बैठी। महिला के अनुसार उसके बगल में दो लोग बैठे थे, जो हाईवे के समीप उतर गए। महिला जब आटा बस स्टैंड पर उतरी तो उसने किराया देने के लिए बैग खोला तो उसमें दो लाख के सोने, चांदी के जेवरात गायब देख उसके होश फाख्ता हो गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर परिजन भी आ गए। पीड़ित महिला ने परिजनों संग थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस के अनुसार तहरीर आ गई है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed