{"_id":"5a09e3564f1c1b8e698bb40f","slug":"teacher-s-bag-crosses-three-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का तीन लाख रुपयों से भरा बैग पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक का तीन लाख रुपयों से भरा बैग पार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच तहसील के सेता गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाराम पुत्र दमरू निवासी ग्राम चांदनी सोमवार को पत्नी कांति को साथ लेकर मोपेड से कोंच आए थे। कोंच स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में अपने खाते से तीन लाख 10 हजार रुपये निकालकर बैग में रख लिए। घर जाते समय रास्ते में हरदोई गूजर गांव में रुपये वाला बैग मोपेड के हैंडल में टांगकर दंपति पानी पीने लगे इसी बीच किसी ने बैग पार कर दिया।
विज्ञापन
दयाराम व उनकी पत्नी जब वापस मोपेड के पास आए तो बैग नदारत देखकर उनके होश उड़ गए। आस पास मौजूद लोगों से बैग के बारे में पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शिक्षक दयाराम ने पत्नी के साथ एट थाने पहुंच कर टप्पेबाजी की तहरीर दी। उसने बताया कि वह रुपये पत्नी के इलाज व प्लाट की लिखा पढ़ी कराने के लिए निकाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन