{"_id":"00cfffd2f1f136dd99f5c2ff86876435","slug":"take-inventory-of-homes-skimming-lakhs-nine-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घरों से चोर लाखों का माल ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ घरों से चोर लाखों का माल ले उड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा व कदौरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों के नौ घरों में बीती रात चोरों
विज्ञापन
ने धावा बोलकर तकरीबन साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया। रामपुरा थाना
क्षेत्र के गांव सिलऊवा में ग्रामीणों ने चोर की घेराबंदी कर पकड़ना चाहा
तो वह फायरिंग करता हुआ भाग निकला। सूचना देने के बाद भी पुलिस के न
पहुंचने से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिलऊवा में सोमवार की रात चोरों ने जसवंत सिंह, करन सिंह, गुंजा राम व राजू के घराें को निशाना बनाया। चारों घरों से चोरों ने लगभग दो लाख का माल चोरी किया। इस बीच राजू के घर में चोरी करने घुसे चोर की आहट पाकर राजू की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर गांव वालों ने एकत्र होकर घेराबंदी कर चोर को पकड़ने की कोशिश
की, लेकिन चोर फायरिंग करते हुए भाग गया। इसके बाद चोर रामपुरा क स्बा निवासी रघुवीर कुशवाहा के घर छत के रास्ते से घुसे और घर में रखा बक्शा ले गए, बक्शे में करीब 50 हजार रुपये के गहने रखे थे। ग्रामीणाें ने बताया कि रात करीब दो बजे ही रामपुरा थाने में सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। सुबह ग्रामीणों ने थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
उधर, कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बागी निवासी वीरेंद्र कुमार, छोटे लाल, राम बालक व अमर सिंह के घरों में भी चोरों ने हाथ साफ किया। वीरेंद्र के घर से एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। बाकी लोगों के यहां से भी हजारों का सामान समेट ले गए। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और जांचकर कार्रवाई की बात कही है।