{"_id":"5cfc52c11aa3d91fa983f95988fca5b4","slug":"stir-in-the-train-bomb-rumor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बम की अफवाह से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में बम की अफवाह से हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात इंटरसिटी ट्रेन में संदिग्ध बैग में
विज्ञापन
बम की सूचना से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने कंट्रोल रूम से मिली सूचना के
आधार पर पूरी ट्रेन की तलाशी ली। संदिग्ध बैग और उसका मालिक तो पुलिस को
मिल गया, पर बैग में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पूछताछ के बाद ट्रेन को
अगले गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
शनिवार की रात लखनऊ से चलकर झांसी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन में एक बैग में बम रखे जाने की सूचना किसी ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना जीआरपी चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हरविलास के नेतृत्व में जीआरपी के जवानों ने रात9 बजे ट्रेन के कालपी आते ही तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध बैग मिल
गया।जैसे ही पुलिस ने बैग को कब्जे में लिया तो उसका मालिक एम कुशवाहा नामक युवक आ गया। बैग खुलवाने पर उसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। युवक कानों में फोन की लीड लगाए बैग से दूर बैठा था। जीआरपी ने उससे पूछताछ की। संतुष्ट
होने पर ट्रेन को अगले गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपी पुलिस का कहना कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना अफवाह साबित हुई है।