{"_id":"57f2973a4f1c1b1b3e26fa57","slug":"sp-leader-dhuna-shopkeeper-people-have-a-flutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने दुकानदार को धुना, लोगों ने किया बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता ने दुकानदार को धुना, लोगों ने किया बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
इसी गुमटी को लेकर हुआ विवाद, मौके पर भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता से चाय व गुटखे के पैसा मांगने पर वह दुकानदार पर भड़क गया। उसने दुकानदार को बेरहमी से पीटा। इससे वहां पर मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और सपा नेता को खदेड़ दिया। वहां बवाल की स्थित बन गई। सूचना पाकर सीओ लाइन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगाें को समझाकर शांत कराया। पीड़ित ने सपा नेता के खिलाफ
कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी शेख मुहम्मद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चाय व गुटखा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सपा सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह यादव उसकी दुकान से उधार चाय व गुटखा आदि लेते रहे। जब उसने सोमवार को जयदेव सिंह से पैसे मांगे तो वह
भड़क गए और उसे धमकी दी कि यह दुकान नजूल की भूमि में है। वह अपनी दुकान हटा ले। इसी बात को लेकर दोनाें में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सपा नेता ने दुकानदार को
विज्ञापन
पीट दिया। इससे वहां मुहल्ले के लोग आ गए और सपा नेता को खदेड़कर जमकर बवाल काटा। सूचना पाकर सीओ कुलदीप सिंह, कोतवाल सुनील सक्सेना भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझाकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगाें को शांत कराया।