{"_id":"5a2c29cb4f1c1b87698c0b3a","slug":"shohadas-beat-schoolgirl-in-protest-against-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध में शोहदों ने छात्रा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध में शोहदों ने छात्रा को पीटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी बेटी इंटर की छात्रा है। शनिवार की दोपहर बेटी कोचिंग पढ़ कर लौट रही थी, तभी रास्ते में खड़े इलाके के सूफियान और बॉबी नाम के युवकों ने बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटी ने जब विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ हाथापाई भी की। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक शोहदे जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
रोती बिलखती बेटी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता बेटी के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को शोहदों की करतूत बताई। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक आरोपी सूफियान को पकड़ भी लिया है, लेकिन अभी कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन