{"_id":"5bf05fb4bdec22698a471850","slug":"schoolgirl-jumped-into-the-well-upset-with-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से परेशान छात्रा कुएं में कूदी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से परेशान छात्रा कुएं में कूदी, मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
-कुएं के पास बैठे थानाध्यक्ष व गांव के लोग।
- फोटो : amar ujala
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के सरैनी निवासी रविंद्र सिंह की इंटर की छात्रा पुत्री दीपिका (16) शनिवार की दोपहर घर के पास बने कुएं में कूद गई। ग्रामीणों के देखने पर हल्ला मच गया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए और रस्सियों के सहारे एक युवक को कुएं में उतारा और किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला। कूदने के दौरान छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगने से कुएं के बाहर आते ही उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता रविंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही रामवीर पुत्र रामजी और भारत पुत्र रामऔतार उसकी पुत्री को छेड़छाड़ कर परेशान करते थे। इसी से तंग आकर उसने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया छात्रा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन