{"_id":"5be5ce0ebdec22696b239b64","slug":"rivalry-in-two-sides-elder-death-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांव बिरौरा में तैनात पुलिस बल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरा में गुरुवार की शाम पाल बिरादरी के ही दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के हमलाकर दिया। गांव के लोगों की मानें तो विवाद के समय हवाई फायरिंग भी हुई है। सीने में गोली लगने पर सुंदरसिंह पाल पुत्र चूरामन की मौत हो गई। जबकि विवाद में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल सूरजसिंह, सीताराम व महेंद्रपाल को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि दो लोग प्राथमिक उपचार कराकर नर्सिंग होम चले गए। विवाद की सूचना पर कोतवाल कोंच संजयकुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी भेजा। गांव में तनाव को देखते हुए सर्किल के कैलिया, नदीगांव तथा एट की पुलिस को भी वहां बुला लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार दोपहर कोंच के पंचानन चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मानसिंह पुत्र द्वारिका व यतेंद्र पाल सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी बिरौरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक डंडा बरामद कर पुलिस ने घटना का पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों के मुताबिक मृतक सुंदर के जानवर उन लोगों के खेतों में घुसकर नुकसान करते थे। जिससे पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। इसी को लेकर रंजिश चलती थी। उन्होंने बताया कि मानसिंह ने सुंदर को पकड़ लिया था। इसके बाद मारपीट और फायरिंग में सुंदर की मौत हो गई। वहीं सुंदर के परिजन एक महिला के साथ अवैध संबंधों को भी बवाल की जड़ मान रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सुंरेंद्र कुमार, सिपाही सत्येंद्र कुमार, जीतेंद्र आदि रहे।