फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Riding him in the Bolero , then robbed

सवारी को बोलेरो में बैठाया, फिर लूट लिया

Tue, 22 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 22 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Riding him in the Bolero , then robbed
बोलेरो सवार बदमाशों ने मंगलवार की सुबह एक युवक को पहले सवारी के रूप में
विज्ञापन
बैठाया और फिर नरछा मंदिर के पास मारपीट कर उससे सोने की चेन, एक मोबाइल की बैट्री, दस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित एट थाने पहुंचा और लूट की जानकारी दी।  आरोप है कि थानाध्यक्ष एट ने मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का होने की बात कहकर उसे टरका दिया।  

झांसी के इलाइट चौराहा स्थित एक होटल में बतौर मैनेजर काम करने वाला भानू राजपूत मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे झांसी बस स्टैंड पर कानपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक बिना नंबर की बोलेरो आकर रुकी जिसमें पहले से ही तीन युवक बैठे थे। गाड़ी रोक कर सवारियों के लिए आवाज लगाई तो भानू उसमें बैठ गया। सुबह करीब 9:30 बजे

जब बोलेरो एट थाना क्षेत्र के नरछा मंदिर के पास पहुंची तो तीनों युवकों ने उसे गाड़ी में दबोच लिया और मारपीट कर उसके गले में पड़ी करीब चार तोला की सोने की चेन, पर्स में रखे दस हजार रुपये नगद, मोबाइल की बैट्री लूटकर उसे गाड़ी से धकिया कर उरई की ओर भाग गए।

वहां से गुजर रहे बाइक सवार से लिफ्ट लेकर भानू थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को तहरीर दी लेकिन उन्होंने मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का बताया तो पीड़ित वापस झांसी चला गया। इधर शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया

कि वह दरोगा डीआर भास्कर व अन्य फोर्स के साथ कोतवाली क्षेत्र की हाइवे सीमा पर गए लेकिन रास्ते में किसी ने लूट की बात नहीं बताई और न ही कोई पीड़ित उनके पास आया था। नहीं तो वह निल पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करते, वारदात स्थल तो वादी ही बताता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed