फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on murder of son of former pradhan

पूर्व प्रधान के बेटे पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Report on murder of son of former pradhan
आरोपी के घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : amarujala

बता दें कि कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर निवासी धर्म सिंह पुत्र स्व. दयाराम का तीन वर्षीय बेटा युग प्रताप मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक वह घर के बाहर से लापता हो गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने युग का शव गांव के ही तालाब किनारे पड़ा देखा था। उसकी मौत की खबर सुनकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ कालपी सुबोध गौतम व कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों की मांग पर झांसी से डॉग स्क्वायड बुलाकर मामले की छानबीन शुरू की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव की पूर्व प्रधान मुन्नी देवी के बेटे गुड्डू पुत्र मान सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पिता का आरोप है कि गुड्डू ने ही उनके बेटे युग का अपहरण कर हत्या की और शव तालाब किनारे फेंक दिया। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट दर्ज युग की मौत की वजह डूबने से आई है, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है। अब पुलिस हत्या या हादसा होने ही पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही मामले की अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी के ट्यूबवेल में भी घुसा था डॉग स्क्वायड
युग की हत्या के बाद गांव में डॉग स्क्वायड से छानबीन कराई गई थी। इस दौरान डॉग स्क्वायड सबसे पहले तालाब के ही किनारे बने अरिमर्दन पुत्र गयाप्रसाद के घर घुसा था। इसके बाद डॉग स्क्वायड आरोपी गुड्डू सिंह के ट्यूबवेल में भी घुसा था, जिससे इन दोनों जगहों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को दोनों जगहों से कोई साक्ष्य नहीं मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फूफा के अंतिम संस्कार में हुआ था विवाद
ग्रामीणों की मानें तो युग के पिता धर्म सिंह के फूफा सुखदेव की दो माह पहले मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान धर्म सिंह और उसके भाई ऊधम सिंह के बीच मुखाग्नि देने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों भाई बहस करते हुए हाथापाई पर उतर आए थे। तब इस मामले में गुड्डू सिंह ने हस्तक्षेप किया था। जिसे लेकर धर्म सिंह व गुड्डू के बीच कहासुनी हो गई थी। तब से दोनों एक दूसरे से रंजिश मानते थे।

- षड़यंत्र के तहत बेटे को फंसाया
आरोपी गुड्डू सिंह का परिवार गांव का सबसे सक्षम परिवार है। उसकी मां मुन्नी देवी पूर्व में प्रधान रह चुकी है। जब गुड्डू पर हत्या का आरोप लगा तो मुन्नी देवी ने कहा कि उनके बेटे को षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। पांच दिसंबर को जब युग घर से लापता हुआ था उस दिन गुड्डू अपनी बहन को छोड़ने लखनऊ गया था। फिर वह कैसे उसका अपहरण कर हत्या कर सकता है। उसके खिलाफ षड़यंत्र रचा गया है।


आरोपी के घर पसरा सन्नाटा
गुड्डू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसके घर में सन्नाटा पसर गया। गुड्डू तो फरार है ही साथ ही उसके घर में शुक्रवार को कोई नजर नहीं आया। पूरा दिन घर के बाहर न तो कोई गया और नहीं कोई उनके दरवाजे गया। इलाकाई लोगों की माने तो गुड्डू की मां पूर्व प्रधान मुन्नी देवी का पूरा गांव सम्मान करता है। गांव में होने वाले अधिकतर विवादों का वहीं निपटारा कराती थीं। अब उनके बेटे पर हत्या का आरोप चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed