फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   raw alcohol filled with tank, used to be handpump

टैंक में भरी कच्ची शराब, निकालते थे हैंडपंप से

Sat, 11 Nov 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 11 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
raw alcohol filled with tank, used to be handpump
मौके से बरामद हुआ हैंडपंप - फोटो : amar ujala

शराब माफिया शराब की बिक्री के लिए नए नए तरीके निकालते रहते है। शराब रखने के लिए शराब माफिया भी नित नई तकनीक  निकाल रहे हैं। ऐसी एक तकनीक शनिवार को चौरसी गांव के कबूतरा डेरा पर देखने को मिली। दरअसल आबकारी विभाग की टीम व कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कबूतरा डेरा पर छापेमारी की थी। पुलिस के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। डेरे पर शराब बना रहे लोगों ने टीम के पहुंचते ही पथराव शुरू कर दिया। टीम जैसी ही बचने के लिए आड़ में छिपी तो वहां मौजूद लोग भाग निकले।

विज्ञापन


इसके बाद जब टीम ने शराब की खेप बरामद करने के लिए छानबीन की तो ऐसी नई तकनीक हाथ लगी, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उस स्थान पर एक हैंडपंप लगा था। इसकी पाइप लाइन जमीन में बने टैंक में गई थी, जिसमें कच्ची शराब भरी हुई थी। दरअसल कोई शराब न पकड़ पाए इसलिए कबूतरा डेरे के लोगों ने यह नया तरीका निकाला था। हैंडपंप चलाकर शराब निकाल कर बेच देते थे। वह अपना पूरा स्टाक उसी टैंक में रखते थे। यह नया तरीका देखकर टीम आश्चर्य में पड़ गई। टीम ने हैंडपंप व 600 लीटर शराब बरामद कर ली।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed