फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Putting water on the farm's son kidnapped

खेत पर पानी लगा रहा प्रधान का बेटा अगवा

Thu, 03 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 03 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Putting water on the farm's son kidnapped
रोहतक में गांव वालों ने पुलिस टीम को बंधक बनाया - फोटो : अमर उजाला

गोहन/उरई(जालौन)। खेत पर पानी लगा रहे युवक को बदमाश अगवा कर ले गए। परिजनाें ने थाना गोहन पुलिस को पुत्र के अगवा होने की तहरीर देकर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती का फोन भी आने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने फिरौती मंागने वाले मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोके शन गाजियाबाद मिली।  पुलिस गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है।     गोहन थाना के गांव शहबाजपुर के प्रधान चंद्रशेखर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र भंते बुधवार की रात खेताें की सिंचाई करने गया था। वहां से जब वह सुबह तक वापस नहीं आया तो परिजनाें को चिंता हुई।

विज्ञापन


परिजन जब खेत पर पहुंचे तो युवक लापता था। इसी बीच पिता के फोन पर एक धमकी भरा फोन आया। इसमें युवक के अपहरण की जानकारी देकर डेढ़ लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने मोबाइल का लोकेशन निकलवाया तो वह गाजियाबाद का निकला। पुलिस की एक टीम युवक की तलाश में गाजियाबाद रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है। वह जांच कर रहे हैं। युवक की वापसी के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा। पुलिस संभावित ठिकानाें पर छापामार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed