फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Prisoner hanged in the prison of jaji

बंदी ने जजी की हवालात में फांसी लगाई

Fri, 11 Nov 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 11 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Prisoner hanged in the prison of jaji
Suicide
कोर्ट परिसर के हवालात में शुक्रवार को एक बंदी ने अपनी साफी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पूरी कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।   कदौरा थाना अंतर्गत फरहानपुर गांव का रहने वाला परमेश्वरी (35) पुत्र लालाराम अपने ही भाई की हत्या के मामले में 2015 से स्थानीय जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे पेशी के लिए जिला अदालत में लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस दौरान उसकी मां उससे मिली और बातचीत में वह उसे धिक्कारने लगी। मां के इस ताने से परमेश्वरी विक्षिप्त सा हो गया और उसने हवालात के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि जजी में भारी गहमागहमी रहती है। साथ ही हवालात में कई बंदी होते हैं। इस आपाधापी में एक बंदी को फांसी
विज्ञापन


लगाने का मौका कैसे मिल सकता है। खबर मिलने पर हड़बड़ाए पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह, सीओ सिटी डॉ. जंगबहादुर सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय गुप्त, प्रतिसार निरीक्षक देवीगुलाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed