{"_id":"5b10424e4f1c1b956e8b5a6d","slug":"police-raised-three-in-the-killing-of-the-emperor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्राट की हत्या में तीन को पुलिस ने उठाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सम्राट की हत्या में तीन को पुलिस ने उठाया
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। ग्राम कैंथ में ढाई वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस एक या दो दिन में मासूम की हत्या के मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें पुलिस ने तीन लोगों को उठा लिया है और तंत्र मंत्र के चक्कर में मासूम की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ में 24 मई की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे इंद्रपाल सिंह का ढाई वर्षीय पुत्र सम्राट घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। इसके अगले दिन 25 मई को सम्राट का शव गांव के तालाब के किनारे स्थित एक गड्ढे से मिला था। पोस्टमार्टम में सम्राट की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से पुलिस की तीन टीमों सहित सर्विलांस व स्वॉट टीम लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों से पूछताछ भी की है। जिसमें पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। गुरुवार को एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी कोतवाली आए थे। जहां उन्होंने स्वयं संदिग्धों से पूछताछ की है। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि पुलिस हत्या के खुलासे के करीब तक पहुंच चुकी है। शीघ्र ही एक या दो दिन में पुलिस खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
कोई निर्दोष न फंसे इसी की जांच के चलते खुलासे में देरी हो रही है। जिस प्रकार सम्राट की हत्या हुई है उसके आधार पर सभी का अनुमान है कि सम्राट की हत्या किसी तांत्रिक क्रिया को अंजाम देने के चलते हुई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़करपूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना करा खुलासा भी होगा।