फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police getting fingerprints of suspects

संदिग्धों के फिंगरप्रिंट मिला रही पुलिस

Fri, 22 Jun 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 22 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police getting fingerprints of suspects
chori - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जालौन के ग्राम शेखपुरा बुजुर्ग निवासी सीबीआई जज शिवपाल सिंह गुर्जर के पैतृक आवास पर बुधवार की रात चोरों ने धावा बोलकर तकरीबन दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी कर ली थी। जज के घर चोरी होने से पुलिस ही नहीं बल्कि प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए थे। कई अधिकारियों ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।

विज्ञापन


साथ ही फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था। फोरेंसिक टीम ने चोरों के फिंगरप्रिंट आदि संकलित किए। इन सबके बाद पुलिस ने अपना काम शुरू किया। पुलिस ने शाम को ही क्षेत्र के कई शातिरों को उठा लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम के लिए फिंगर प्रिंटों से संदिग्धों के फिंगर प्रिंटों का मिलान किया।
विज्ञापन


हालांकि इसमें पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद अब पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर शातिरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ संजय कुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले में दो टीमों को लगाया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed