फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Panchayat head crush killing friend

पंचायत मित्र की सिर कूंचकर हत्या

Fri, 09 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 09 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Panchayat head crush killing friend
करसान रोड पर युवक को मारकर फेंके जाने के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के मुहल्ला रामजीपुरम् कालोनी काेंच रोड निवासी एक पंचायत मित्र की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने वारदात के बाद शव करसान रोड पर डाल दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने युवक का शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जेपी यादव मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन


शकील अहमद, सीओ जंगबहादुर व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक के दोनाें मोबाइल बरामद हुए जबकि उसकी मोटरसाइकिल कालपी रोड स्थित डा. खट्टर के क्लीनिक के पास लावारिस खड़ी थी। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है। परिजनाें ने हत्या की रिपोर्ट दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगाें को हिरासत में लेकर
विज्ञापन


पूछताछ शुरू कर दी है। रामजीपुरम् कालोनी निवासी मानवेंद्र सिंह(34) पुत्र लखन लाल अपने पैतृक गांव सैदपुर थाना कोटरा में पंचायत मित्र के पद पर तैनात था। गुरुवार को वह ब्लाक गया था। बताते हैं कि वहां उसकी विभागीय लोगों से मारपीट हुई थी। इसके बाद वह बाइक से उरई आ गया लेकिन घर नहीं गया। परिजनाें के मुताबिक रात करीब आठ बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवेंद्र से बात हुई तो उसने बताया कि वह उरई आ गया है। जल्द ही वह घर आ रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनाें ने खोजबीन की। उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनाें ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव करसान रोड पर लोगों ने पड़ा देखा। पास में ईंट पड़ी थी जिससे

उसका सिर व चेहरा कूचा गया था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और साक्ष्याें को संकलन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई इंद्रजीत सिंह निवासी रामजीपुरम् कालानी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब सात बजे जब शहर के घंटाघर पर खड़ा था। तभी उसका भाई मानवेंद्र वहां

से निकला। उसके पीछे दो बाइकाें से दीपू निवासी बिनौरा व मुकेश व जूली निवासी रामनगर थे। उन्हाेंने ही उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर लेकर विवेचना कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कई बिंदुआें पर जांचकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

सर्विलांस टीम लगी है जांच में
मानवेंद्र की हत्या के  खुलासे के लिए एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सर्विंलांस सेल को लगाया है। मृतक के दोनाें मोबाइलाें पर कि न-किन नंबराें से बात हुई और उसका लोकेशन कहां-कहां रहा टीम इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

ब्लाक में मारपीट भी जांच का बिंदु
डकोर ब्लाक में कर्मचारियाें से किस बात को लेकर मानवेंद्र से मारपीट हुई पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि इतनी मामूली बात पर कोई हत्या जैसी वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है।परिजनाें से भी बात कर रही है कि कहीं किसी से और तो विवाद नहीं है।


बडे़ भाई की भी हुई थी हत्या
ऐसा कौन है जो लखनलाल के परिवार के पीछे हाथ धोकर पड़ा है, ये भी जांच का बिंदु है। बता दें कि करीब चार साल पहले मानवेंद्र के बडे़ भाई की भी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed