फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Overbearing complaint

सड़क पर दबंग का कब्जा

Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Overbearing complaint
शिकायत करने जाते बसोव गांव के ग्रामीण व प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। कोंच के  बसोव गांव में सड़क से कब्जा हटवाने गए ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की दबंग से बहस हो गई। कब्जा करने वाले दबंग ने प्रधान व ग्रामीणों को धमकी देकर भगा दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोंच कोतवाली पुलिस से की है। पर अभी तक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।     कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव गांव के प्रधान रामसिंह राजपूत, ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, रामजी लाल, प्रताप सिंह, नारायणदास, इमामी शाह, राजीव कुमार, विवेक, अनूप, ज्ञानप्रकाश द्विवेदी, भगवान सिंह, कृष्णकांत कुशवाहा, राकेश वर्मा, ब्रजबिहारी, राजू कुशवाहा, पुष्पेंद्र, रफीक खां आदि ने कोंच कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव का ही निवासी राजेंद्र वर्मा नाम का व्यक्ति दबंग किस्म का है और उसने अपने घर के सामने सड़क पर कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन

  
  सड़क पर मिट्टी डालने से जलभराव हो गया और ट्रैक्टर खड़ा होने से रास्ता जाम हो गया। इससे गांव के लोगों को वहां से निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार तो राहगीर गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं। गुरूवार की सुबह त्रस्त ग्रामीण ग्राम प्रधान रामसिंह राजपूत के साथ उक्त व्यक्ति के घर पहुंचा और सड़क से मिट्टी व ट्रैक्टर हटाने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोंक झोंक हो गई। आरोप है कि दबंग ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित कोंच कोतवाली पहुंचे और दबंग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले के कई घंटे बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed