फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   o the crab has eaten eyes and ears ...

तो केकड़ा खा गया आंख और कान...

Mon, 15 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 15 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
o the crab has eaten eyes and ears ...
Demo pic - फोटो : google

रामपुरा में बीडीसी की कथित हत्या के मामले में दोष अब केकड़े पर आ रहा है। पुलिस की कहानी पर यकीन किया जाए तो बीडीसी सदस्य की हत्या नहीं, उसकी मौत डूब कर हुई थी। रही बात उसकी आंख और कान काटे जाने की तो पुलिस को विश्वास है कि वे चाकू से नहीं काटे गए बल्कि इन्हें केकड़ा खा गया। इस सबके पीछे पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला भी दे रही है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। उधर, परिजन पुलिस के तर्कों को मनगढ़ंत और निराधार बता रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह छौना गांव के बीडीसी अमर सिंह 58 का शव लिड़ऊपुर नहर में मिला था। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की बात सामने आई थी। शव की दोनों आंखें और एक कान भी गायब था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शुरुआत में पुलिस ने भी हत्या मानते हुए तीन-चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की और बीडीसी के ससुराल के गांव नाहर भी गई।
विज्ञापन


अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कार्रवाई में ढीली पड़ती नजर आ रही है। परिजनों का आरोप है कि नाहर के जिस युवक ने पुल पर खड़ी बाइक बीडीसी के घर तक पहुंचाई पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे भी छोड़ दिया।  थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो यही कह रही है कि अमर की मौत डूबने से हुई है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि जब नगर में अमर का शव मिला था, तो कुछ ही दूरी पर स्थित पुल पर उसकी बाइक भी चाबी लगी हुई खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़े हो रहे हैं सवाल
परिजनों का सवाल है कि पुल और नहर की दूरी करीब दो किलोमीटर है। कोई पैदल नहर की ओर क्यों जाएगा। जाएगा भी तो डूबेगा कैसे और इतनी जल्दी केकड़े आंखें कैसे खा लेंगे। पुलिस जरूर कुछ खेल कर रही है। मृतक के शरीर, हाथ-पैर पर भी चाकू के निशान थे।


अफसरों के पास भी नहीं जवाब
मामले की पेचदगी देख अधिकारी भी कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी जांच चल रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जा रहा है। कुछ संदिग्ध हिरासत में भी है। पारिवारिक कलह के चलते मामला आत्महत्या का भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed