{"_id":"5b37cb8e4f1c1b603c8b6362","slug":"mother-in-law-death-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम के दरवाजे में उतरे करंट से सास की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम के दरवाजे में उतरे करंट से सास की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
झुलस कर अचेत बहू प्रीति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी द्वारिका कुशवाहा की पत्नी मुन्नी दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे नहाने के लिए बाथरूम जा रही थी। उसने बाथरूम का दरवाजा जैसे ही पकड़ा तो उसे करंट लगा और उसकी चीख निकल पड़ी। यह देख बहू प्रीति पत्नी दिनेश वहां पहुंची और उसने सास को हिलाने का प्रयास किया तो वह भी सास से चिपकी रह गई।
विज्ञापन
संयोग से प्रीति का भाई लालसिंह पुत्र मन्नीलाल निवासी भेंड़ अपनी बहन से मिलने आया था, वहां पहुंच गया और उसने अपनी बहन तथा उसकी सास को इस हालत में देखा तो वह भी बचाने के लिये आगे आया तो उसे भी करंट का तेज झटका लगा जिससे उसकी हथेली जल गई।
विज्ञापन
हालांकि लालसिंह ने किसी तरह मेन स्विच ऑफ कर दिया तब कहीं जाकर सास बहू छिटक कर गिरीं। दोनों को अचेत अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां सास मुन्नीदेवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बहू प्रीति का इलाज जारी है। लालसिंह की मरहम पट्टी कर छुट्टी कर दी गई है। बताते चलें कि प्रीति की अभी ढाई महीने पहले 20 अप्रैल को ही शादी हुई है और वह इस घर में नई बहू है।
विज्ञापन