{"_id":"5be1d6fabdec2262ae58eff1","slug":"missing-woman-s-body-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला लापता महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला लापता महिला का शव
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम फतेपुरा कला में सीमा देवी(40) पत्नी राम खिलोना का शव मंगलवार की सुबह घर के पास ही स्थित एक खेत में पेड़ पर लटकता मिला। सुबह जब राहगीरों ने शव देखा तो परिजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ देर में घटनास्थल के पास भारी भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि सीमा सोमवार की रात से ही लापता थी, काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला और मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना आई।
विज्ञापन
सीमा के पांच बच्चे भी हैं, जिनमे तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैं और दो बेटे हैं। सीमा का मायका रामपुरा के ही हुसेपुरा में हैं। सूचना मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। रामपुरा थाना प्रभारी सुनील तिवारी का कहना है कि फिलहाल शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं है। घरवाले भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। हो सकता है कि किसी पारिवारिक विवाद में महिला ने सुसाइड किया हो। थाना प्रभारी का कहना है कि सीमा के भाई का ही कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन