जंगल के नाले में मिला लापता छात्रा का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय पुत्री जगम्मनपुर के पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 11 अप्रैल को वह घर में अपने पिता से परीक्षा देने जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने विद्यालय में जानकारी की तो पता चला कि आज पेपर नहीं था। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने उसकी सहेलियों व नाते रिश्तेदारों के यहां जानकारी ली, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह कुछ बच्चे बकरी चराने के लिए जगम्मनपुर कंजौसा रोड पर पंचनद के जंगल में गए थे।
वहां उन्होंने नाले में एक युवती का शव देखा। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। फिर कुछ देर बाद परिजनों को भी मामले की जानकारी हुई और एक ग्रामीण अपने कुछ परिवार के लोगों के साथ जंगल में पहुंचा। शव देखकर उसने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। उसकी हत्या कर शव फेंके जाने का मामला साफ नजर आया। वहीं युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह तो तय है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। दुष्कर्म की बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।