फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mid shot serious, Jhansi Referee

अधेड़ को गोली मारी गंभीर, झांसी रेफर

Thu, 21 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 21 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mid shot serious, Jhansi Referee
गोली लगने से घायल अधेड़। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। घर से पान खानें जा रहे अधेड़ को अज्ञात हमलावराें ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। कोतवाल जेपी यादव को कहना है कि घायल की कई लोगों से रंजिश चल रही है। उसके खिलाफ करीब 18 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उन्हाेंने बताया कि तहरीर आने पर वह मामले में जांचकर कार्रवाई करेंगे। आटा थाना क्षेत्र के गांव करमेर निवासी सत्यनारायण (60) वर्तमान में मुहल्ला राजेंद्रनगर में रहता है। बुधवार की रात करीब दस बजे वह करमेर रोड स्थित गुमटी पर पान खाने जा रहा था तभी अज्ञात हमलावराें ने उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह लहूलुहान होक र सड़क पर गिर गया। इससे अफरा तफरी मच गई। कोतवाल का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। पुरानी रंजिश में उसको गोली मारी जाने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed