{"_id":"5b2009794f1c1b694d8b60e1","slug":"maurang-maafia-beaten-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग माफिया ने ट्रक चालक को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग माफिया ने ट्रक चालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया निवासी ट्रक चालक सलीम मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश से ट्रक में मौरंग लादकर औरैया जा रहा था। सुबह करीब छह बजे वह जब माधौगढ़ के बंगरा पहुंचा तो सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर एक होटल पर चाय पीने लगा। इसी बीच पीछे से एक कार में कुछ मौरंग माफिया आ गए। कार से उतरते ही उन लोगों ने सलीम से ट्रक रोकने पर गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
दरअसल मौरंग माफिया पुलिस से एसडीएम व पुलिस की नजरों से बचाकर ट्रक निकलवा रहे थे। मार्ग पर कोई भी अधिकारी व पुलिस न होने पर उन्होंने चालक को ट्रक उस क्षेत्र से सीधा निकालने की बात कही थी, लेकिन सलीम चाय पीने के लिए रुक गया। बस इसी बात पर वह लोग खफा हो गए। इस पर पीड़ित चालक सलीम ने बंगरा चौकी में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन