{"_id":"59ee2e204f1c1bee688b7146","slug":"maung-maafia-beaten-policemen-by-making-hostages","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग माफिया ने सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग माफिया ने सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
illegal mining
कदौरा पुलिस को सोमवार सुबह गुलौली के पास मौरंग खनन की सूचना मिली। इस पर कुछ सिपाही थाने की जीप से और कोबरा टीम के सिपाही राहुल मिश्रा व रामनाथ शर्मा बाइक से दबिश देने पहुंचे। रास्ते में सिपाहियों को मौरंग से लदे ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। सिपाहियों ने ट्रैक्टरों को पीछा किया। ग्राम बवीना व रैला के पास खनन माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस पर जीप में सवार सिपाही भाग निकली। लेकिन बाइक पर मौजूद दोनों सिपाहियों को खनन माफियाओं ने दबोच लिया।
वे उन्हें गुलौली मजरा के बगिया गांव ले जाकर बंधक बना लिए और जमकर पीटा। मौके से भागे सिपाहियों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी तो वे अतिरिक्त फोर्स के साथ ग्राम बगिया पहुंचे। वहां पर थानाध्यक्ष व ग्रामीणों के बीच नोंकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों से बातचीत कर दोनों सिपाहियों को मुक्त कराया।
ग्रामीणों की पिटाई से सिपाहियों को हाथ, पैर व शरीर पर चोटें भी आईं हैं। सिपाहियों की तहरीर पर थानाध्यक्ष ने राशि खां, कादिर खां, कल्लू खां, भूरा खां, उमेर, हजरत, इस्तखार बेग, घपला बेग, मुवीर बेग उर्फ भूरा व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। सभी अभीफरार है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्दपुलिस पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।