फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Leap into the wells set by son-daughter-in-law and father in law

गृहकलह में बेटे-बहू व ससुर ने लगाई कुएं में छलांग

Sun, 24 Feb 2019 11:25 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 24 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Leap into the wells set by son-daughter-in-law and father in law
कुएं से निकलने के बाद चूल्हे के पास बैठे विपिन व राजाराम। - फोटो : amar ujala

एट थाना क्षेत्र के ग्राम धगुवांकला में रविवार सुबह दस बजे तब हड़कंप मच गया। जब तीन लोगों ने एक के बाद एक कुएं में छलांग लगा दी। जिससे गांव भर में अफरातफरी का माहौल हो गया कोटरा थाना क्षेत्र के धुरट निवासी विपिन कुमार पुत्र राजाराम का रविवार की सुबह पत्नी अंजू से  विवाद हो गया। विवाद के बाद विपिन अपने पिता राजाराम और पत्नी अंजू के साथ अपनी ससुराल धगुवांकला पहुंच गया। जहां फिर से किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


जिससे नाराज होकर अंजू ने अपने घर के बाहर बने कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद विपिन भी कुएं में कूद गया। बहू बेटे को कुएं में कूदते देख राजाराम ने भी छलांग लगा दी।  आसपास के लोगों ने जब तीनों को कुएं में कूदता देखा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग चीखने चिल्लाने लगे। कुएं के पास एकत्रित लोगों ने आनन फानन में तीनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों लोगों के सही सलामत बाहर निकालने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अंजू के पिता नारायणदास ने बताया कि उसने अपनी पुत्री अंजू की शादी नौ साल पहले धुरट थाना कोटरा निवासी विपिन पुत्र राजाराम के साथ की थी। दामाद के परिवार में ढाई बीघा खेत हैं। लेकिन शादी के कुछ समय ही बाद से ही दामाद को शराब की लत लग गई, जिसका बेटी विरोध करती थी, जिससे जहां आर्थिक तंगी हो रही थी वहीं बेटी-दामाद के बीच आएदिन आएदिन झगड़ा भी होता रहता था। जब पुत्री पति के साथ रविवार की सुबह जब उसके घर पहुंची तब भी इसी बात पर विवाद हुआ था। उस वक्त वह अपनी पत्नी रामादेवी के साथ खेतों पर कटाई करने गया था। घर पर उसकी छोटी पुत्री रूपा मौजूद थी। जब उसे घटना की जानकारी हुई तब वह खेतों से घर आया। इस पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद है। अगर कोई तहरीर मिलती है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed