{"_id":"5762f2f54f1c1b397a11bc8a","slug":"land-in-dispute-in-the-air-firing-two-pakrshaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षाें में हवाई फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षाें में हवाई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
भाई ना बुलाने पर की फायरिंग में बच्चे को लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। जमीन के विवाद में सिासाकलार थाना क्षेत्र के गांव पिथऊपुर में दो पक्षाें में बुधवार की रात कहासुनी के बाद जमकर फायरिंग हुई। कई राउंड फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनाें पक्ष भाग निकले। पुलिस दोनाें ही पक्षाें पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव पिथऊपुर में महेंद्र सिंह व लोकेंद्र सिंह के बीच कई सालाें से विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम दोनाें पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनाें ही पक्षाें के लोग जमा हो गए और एक दूसरे की ओर जमकर फायरिंग की लेकिन किसी को गोली नहीं। रात में फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सत्यदेव सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक दोनाें ही भाग गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि वह दोनाें पक्षाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनाें ही पक्षाें के असलहाें के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन