{"_id":"2d33eeb3998cae39e2be2d2579398518","slug":"lakhs-of-burglars-entered-the-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पार की लाखों की संपत्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पार की लाखों की संपत्ति
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में चोरी की वारदातें भी बढ़ी हैं। गुरुवार
विज्ञापन
की रात चोरों ने आटा के अकबरपुर इटौरा व कुठौंद के गांव करतलापुर में चार
स्थानों से करीब पांच लाख रुपये का नगदी व सामान चुरा लिया। सुबह जब ताले
टूटे देखे तो पीड़ितों ने चोरी गए सामान की लिस्ट बनाकर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है।
पहली चोरी देर रात आटा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर इटौरा के बाजार में चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई। यहां चोरों ने किराना व्यापारी रामकिशोर गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर 5 हजार रुपये नगद व किराने का सामान समेत करीब 50 हजार रुपये का माल चुरा लिया। इसके बाद चोरों ने जैक लगाकर रवि सिंह की दुकान का ताला तोड़ा और उसमें रखे 8 गैस
सिलेंडर, एक लैपटाप चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार थाना आटा पहुंचे और चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन करने के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं कुठौंद थाने के गांव करतलापुर में चोर गिरोह ने शरद द्विवेदी के घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला
तोड़कर 50 हजार रुपये नगद व करीब एक लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। चोर इसके बाद गांव के ही भगवती शरण के यहां पहुंचे और दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और उस कमरे की कुंडी बंद कर दी जिसमें परिजन सो रहे थे। इसके बाद चोरों ने गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये नगद व करीब दो लाख
रुपये के सोने व चांदी के गहने जिनमें सोने की जंजीर, चार अंगूठी , चार चूड़ी आदि थे। पीड़ित थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन किए और कार्रवाई का भरोसा दिया। बताते चलें कि सर्दी के मौसम में
चोरी की वारदातों में इजाफा हो जाता है। एसपी एन कोलांचि ने क्राइम मीटिंग में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस रात में गश्त करे और पिकेट के सिपाहियों पर नजर रखें कि वह ड्यूटी पर है कि नहीं लेकिन कप्तान के आदेश के बाद भी कई थानेदार व कोतवालों पर असर नहीं हो रहा है।