फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman killed by fire

आग से झुलसी महिला की मौत

Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by fire
थाने के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कदौरा। मोहल्ला अंबेडकर नगर में दस जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी विवाहिता की शुक्रवार को मौत हो गई। पिता ने पति सहित ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कदौरा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी ज्योति  (32) पत्नी छोटेलाल दस जुलाई को घर में संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस गई थी। परिजन उसका इलाज कस्बे के एक प्राइवेट डॉक्टर से करा रहे थे। गुरुवार रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने की पूछताछ में पति छोटेलाल ने बताया कि खाना बनाते समय चूल्हे से चिंगारी उड़कर उसकी साड़ी पर गिर पड़ी। जिससे आग लग गई थी। ज्योति के पिता धुन्नी पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम मटरा थाना आटा ने ससुरालियों पर बेटी को जला कर मार डालने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि ससुरालियों ने उसकी बेटी के पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। रिश्तेदार की सूचना पर उसे हादसे की जानकारी हुई थी। ससुरालीजन ज्योति का इलाज नहीं करा रहे थे। इस पर गांव में पंचायत भी बैठी थी। पंचायत में ज्योति के इलाज की जिम्मेदारी ससुरालवालों को दी गई थी लेकिन उन्होंने इलाज ठीक से नहीं कराया। धुन्नी ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा का कहना है कि ज्योति की शादी के करीब दस साल हो चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि ज्योति की पांच छोटे छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मां और भाई से की मारपीट
उरई। ज्योति की मौत की खबर पर मां ममता और भाई जीतू अस्पताल पहुंचे। आरोप है वहां ससुरालीजन उनसे भिड़ गए। ससुरालियों ने उन्हें ज्योति का चेहरा दिखाने से इंकार कर दिया। मां और भाई ने अंदर जाने की कोशिश की तो ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस के पहुंचने की सूचना पर ससुरालीजन भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed