फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kalpi MLA threatens

विधायक जी, 10 लाख दो या फिर लाशें देखो

Wed, 23 May 2018 11:47 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 23 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kalpi MLA threatens
कोतवाली में विधायक तहरीर देते हुए। - फोटो : amar ujala
कालपी के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के मोबाइल व्हाट्स एप पर धमकी भरे संदेश आए। संदेश भेजने वाले ने खुद अली बुदीश भाई बताते हुए विधायक से तीन दिनों के भीतर 10 लाख रुपये देने की धमकी दी है। रुपये न देने परिवार के एक-एक सदस्य की हत्या करने की भी धमकी दी है। बुधवार की सुबह ही बेटों के साथ कोतवाली पहुंचे विधायक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विधायक जादौन ने बताया कि मंगलवार रात 1 बजकर 33 मिनट पर उनके व्हाट्स एप पर पहला मैसेज आया जिसमें लिखा था कि हम आपके साथ गपशप करने नहीं आए है, मैं हूं अली बुदीश भाई। इसके बाद आए संदेशों में भेजने वाले ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की और न देने पर परिवार के सभी सदस्यों की एक-एक कर हत्या करने की धमकी दी। संदेश भेजने वाले ने यह भी लिखा है कि उसे पता है कि रुपयों का इंतजाम तब तक नहीं किया जाएगा जब तक परिवार में पहली लाश नहीं बिछ जाएगी। आखिरी संदेश में धमकी देने वाले ने लिखा है कि आपके पास सिर्फ तीन दिन हैं, मेरा आदमी आपके पास है, समय बर्बाद मत करो। संदेश पढ़ते ही विधायक और उनके परिवार के लोगों के होश फाख्ता हो गए। बुधवार सुबह होते ही बेटों राघवेंद्र और विपलेंद्र के साथ विधायक कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देने के साथ तहरीर भी दी है। कोतवाल ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने व आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदेश भेजने वाले का पता किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि एक साथ प्रदेश के कई विधायकों को ऐसे ही संदेश मिले हैं, लिहाजा इसमें किसी की शरारत भी हो सकती है। फिर भी मामले को गंभीरता पूर्वक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed