फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jumping in the well, the young man gave life

कुएं में कूदकर युवक ने जान दी

Fri, 21 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 21 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jumping in the well, the young man gave life
well

ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला 34 वर्षीय युवक बुधवार की रात उरई कोतवाली के गांव कुकरगांव पहुंचा। यहां कुएं में छलांग लगा दी। उसे कुएं में कूदता देख आसपास पहुंच गए। लोगाें ने रस्सी डालकर बाहर निकालना चाहा, लेकिन उसने रस्सी नहीं पकड़ी। डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


 काेंच कोतवाली के गांव चांदनी निवासी इकबाल (34) पुत्र नजीर अहमद बुधवार को अपने पैतृक आवास जालौन के मोहल्ला फर्दनवीस गया था। वहां से बुधवार की शाम करीब पांच बजे परिजनाें से राठ स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकला। वह बस से कुकरगांव में आकर उतर गया। बताया जाता है कि काफी देर एक होटल में बैठा रहा। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह गांव में बने कुएं पर जाकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


लोग जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने कुएं में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। थोड़ी देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने कुएं में रस्सी डालकर उसे पकड़ने को कहा, लेकिन उसने रस्सी नहीं पकड़ी। इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणाें की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकला। उसकी जेब में पहचान पत्र, एक मोबाइल और 630 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनाें से संपर्क कर उनको सूचना दी। इस पर भाई इकलाख मौके पर आया और शव की पहचान की। उसने बताया कि इकबाल घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।


इनसेट...
लूट ओर मारपीट के दर्ज थे मामले
बताया जाता है कि मृतक इकबाल उर्फ वकील अहमद शातिर अपराधी था। उसके ऊपर लूट, मारपीट के कई संगीन मामले जालौन कोतवाली में दर्ज है। यही कारण है कि वह जालौन छोड़कर कोंच के चांदनी गांव में रह रहा था। कोतवाल फुंदनलाल ने इस बात की तस्दीक की। उन्होंने बताया कि वह वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed