फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inmate prisoners in orai prison, shift in 11 other districts

उरई जेल में कैदियों का हंगामा, 11 दूसरे जिलों में शिफ्ट

Mon, 05 Mar 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 05 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inmate prisoners in orai prison, shift in 11 other districts
जेल डीआईजी बीपी त्रिपाठी। - फोटो : amarujala

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम जब जेल प्रशासन की ओर से तलाशी का अभियान शुरू किया जा रहा था, तभी कुछ कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कैदियों ने तलाशी की आड़ में वसूली का आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ते ही जेल अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद कई थानों की फोर्स आ गई और बलपूर्वक कैदियों को शांत कराया। कैदी दो गुटों में बंटे नजर आए। तलाशी का विरोध करने वाला गुट अन्य कैदियों को भड़का रहा था।

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने शनिवार रात और रविवार को ऐसे 11 कैदी चिह्नित कर सोमवार तड़के इटावा, झांसी, कानपुर देहात और हमीरपुर की जेलों में स्थानांतरित कर दिया। सोमवार सुबह डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी भी पहुंचे और निरीक्षण किया। बताया कि फिलहाल जेल के हालात सामान्य हैं। कुछ कैदियों ने तलाशी का विरोध जरूर किया था, पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि बैरक संख्या एक और दो के कुछ कैदियों ने तलाशी का विरोध कर सुरक्षा में व्यवधान पहुंचाने का प्रयास किया था। उन सभी 11 कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करा दिया गया है। वसूली के सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed