{"_id":"5bb26a7b867a557f601678f1","slug":"in-the-dispute-of-the-kharangja-the-youth-was-fired-with-stabs","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजे के विवाद में युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ंजे के विवाद में युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम शारदा नगर जकसिया में रविवार रात बदन यादव (28) पुत्र रामदास यादव अपने घर के दरवाजे के पास खड़ा था। आरोप है कि तभी गांव के बाल सिंह, ज्ञान सिंह, मानसिंह, बलवीर सिंह पुत्रगण किशन प्रसाद ने आकर गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपी भाइयों ने बदन पर फायर झोंक दिया तो वह घर के भीतर की तरफ भागा।
विज्ञापन
इस पर चारों हमलावर उसके घर में जा घुसे और उसे तमंचे से गोली मार दी। जिससे छर्रे बदन के पेट व हाथ में लगे। इसके बाद हमलावर उसे मरा समझकर भाग निकले। गोली की आवाज सुन पिता रामदास व मोहल्ले के लोग दौड़े और आननफानन में बदन को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदन की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि बदन का चारों आरोपियों से खड़ंजे को लेकर पुराना विवाद है। फिलहाल जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो साल से चल रहा था विवाद
इलाकाई लोगों की मानें तो दो साल पहले रोड पर बिछे खड़ंजे की ईंटें आरोपी भाइयों ने निकाल ली थीं। जिसका बदन ने विरोध किया था, तब दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। करीब 6 दिन पूर्व भी बाल सिंह, मानसिंह, ज्ञान सिंह पुत्र गण किशन प्रसाद व मनीष पुत्र मानसिंह ने खड़ंजे के विवाद में दो युवकों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की थी। पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था। आएदिन होने वाले विवाद को देखते हुए 30 सितंबर को पंचायत भी बुलाई गई थी लेकिन आरोपी पक्ष नहीं पहुंचा था।