फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager dies after drowning in deep water while bathing in pond

Fatehpur News: तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in deep water while bathing in pond
फाइल फोटो-15-रत्नेश कुमार। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के अब्दुलगनीपुर गांव में रविवार दोपहर साथी के साथ तालाब में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। साथी के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और तालाब में तलाश शुरू की, लेकिन अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने यमुना पार औगासी से गोताखोरों को बुलाया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर को तालाब से बाहर निकाला। गाजीपुर सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अब्दुलगनीपुर गांव निवासी रामनरेश का पुत्र रत्नेश कुमार कुरील (17) रविवार दोपहर करीब 11 बजे अपने साथी लवकुश के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय रत्नेश गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर तलाश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण आगे नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। करीब डेढ़ बजे गोताखोरों ने रत्नेश का शव तालाब से बाहर निकाला। गाजीपुर सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रत्नेश की मौत की खबर मिलते ही मां देवकली और बहन अनु का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। रत्नेश परिवार का इकलौता बेटा था। वह बहुआ इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा था। हादसे से गांव में शोक की लहर है।

फाइल फोटो-15-रत्नेश कुमार। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-15-रत्नेश कुमार। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-15-रत्नेश कुमार। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-15-रत्नेश कुमार। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-15-रत्नेश कुमार। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-15-रत्नेश कुमार। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed