फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Illegal mining in the two sides firing

अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी

Sat, 10 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 10 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining in the two sides firing
firing
जिले में मौरंग माफिया कोर्ट की रोक के बावजूद धड़ल्ले से मौरंग खनन कर रहे हैं। शुक्रवार को रामपुरा थाना क्षेत्र में पहुज नदी पर माफिया बिलौड गांव के पास रात में खनन कर एमपी से लेकर इटावा तक मौरंग ऊंचे रेट में बेंच रहे हैं। इसको लेकर एक पूर्व प्रधान व इटावा के एक दबंग में 50 राउंड फायरिंग हुई। इससे ग्रामीणाें में दहशत फैल गई। सूचना के बाद भी
विज्ञापन


मौके पर पुलिस नहीं पहुंची और पूरे मामले को दबाने में जुटी रही। कोर्ट से रोक लगने के बाद मौरंग के एक ट्रक की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये तक हो गई है। इसका लाभ मौरंग माफिया लेने से नहीं चूक रहे हैं। इन दिनाें रामपुरा थाना क्षेत्र के बिलौड के आसपास माफिया पहुज नदी से अवैध खनन कर रहे हैं। इसके लिए पोकलैंड मशीन लगाई गई है। वहीं,
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर में भी माफिया यमुना का सीना चीर कर मौरंग खनन कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे क्षेत्र का एक पूर्व प्रधान पहुज नदी से अवैध खनन करवा रहा था।तभी वहां लग्जरी गाड़ियाें से इटावा का एक माफिया पहुंचा और अपनी पोकलैंड मशीन उतारने लगा। इसको लेकर दोनाें पक्षाें के असलहाधारी आमने-सामने आ गए
विज्ञापन
विज्ञापन


और कई राउंड गोलियां चली। गोलियाें की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने मौके पर जाने को मुनासिब नहीें समझा। थानाध्यक्ष प्रभूनाथ सिंह फायरिंग की घटना से ही इंकार कर रहे हैं। बहरहाल क्षेत्र में चर्चा तो यही है कि पुलिस के गठजोड़ से ही अवैध मौरंग खनन हो रहा है। इसलिए पुलिस सारे मामले को दबाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed