फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband hanged after wife's death

पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगा जान दी

Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Husband hanged after wife's death
घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी विनोद (25) पुत्र रामनारायण निषाद शनिवार सुबह खेत पर काम करने गया था। वहां पर उसने एक दूसरे खेत में लगे पेड़ के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। दम घुटने से उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। वहां से निकल रहे कुछ ग्रामीणों ने जब शव फंदे पर लटका देखा तो वह चीखते हुए गांव पहुंचे और जानकारी दी। विनोद के परिजन रोते बिलखते हुए ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंचे। वहां विनोद को फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। बता दें कि 12 जून को विनोद की पत्नी प्रिया (22) संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई थी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन दोनों की डेढ़ माह पूर्व 12 मई 2018 को ही शादी हुई थी। प्रिया के पिता श्रीराम निवासी लहरामऊ बकेवर इटावा ने पति विनोद, ससुर रामनारायण, सास रामदेवी व देवर लालसिंह पर दहेज के लिए जला कर मार डालने का आरोप लगाकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी पुलिस अभी जांच कर रही थी। एक माह में ही बेटे व बहू की मौत से रामनारायण का परिवार बदहवास हालत में हो गया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


प्रिया ने किया था पति का बचाव
आग से जली प्रिया जब इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई गई थी तो वहां पर उसने पुलिस को बयान दिया था, जिसमें उसने अपनी सास रामदेवी पर जलाने का आरोप लगाया था। मगर उसने पति विनोद को निर्दोष बताते हुए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed