{"_id":"5a4141f64f1c1ba12d8bab27","slug":"hotel-ransacked-and-beaten-the-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में तोड़फोड़ कर मालिक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में तोड़फोड़ कर मालिक को पीटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी अमित कुमार का रेलवे स्टेशन के सामने अमित नाम से होटल है। रविवार देर शाम उसके होटल पर कुछ युवक आए और चाय नाश्ता करने के बाद जब पैसे मांगे तो गाली गलौच करने लगे। होटल संचालक अमित ने जब उन्हें रोका तो वह बेकाबू हो गए। अराजकतत्वों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने होटल का काउंटर व खाने पीने की सामग्री सड़क पर फेंक दी।
विज्ञापन
यह देखकर अमित ने जब विरोध किया तो अराजकतत्वों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह चुटहिल हो गया। बात बढ़ती देखकर अमित ने फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अराजकतत्व वहां से भाग निकले। अमित ने कोतवाली पहुंच कर अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि अराजकतत्वों में कुछ शराब के नशे में धुत थे। वह पहले आपस में ही गाली गलौच कर रहे थे। इसके बाद उसकी दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन