फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hema and the rekha were arrested with wine

शराब उतार रहीं हेमा और रेखा गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 12 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hema and the rekha were arrested with wine
छापेमारी के दौरान तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : During the raids, police force.

उरई (जालौन)। एसपी डा. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एट, कालपी कोतवाली की पुलिस ने कबूतरा डेरा पर छापा मारकर 1500 लीटर कच्ची शराब, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं अन्य थानाें की पुलिस ने भी कई संदिग्धाें को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है। एट थाना के विरासनी कबूतरा डेरा पर सीओ कोंच अरुण नायक व थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार की दोपहर छापा मारकर वहां कच्ची शराब उतार रहे रूपेश कबूतरा को रंगे हाथाें गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 लीटर कच्ची शराब, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इस दौरान बन्नाें व शत्रुघन फरार हो गए। इसी तरह कालपी कोतवाली पुलिस ने जोल्हूपुर कबूतरा डेरा पर छापा मारकर वहां शराब उतार रहीं हेमा व रेखा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 400 लीटर शराब बरामद कर ली।

विज्ञापन

   
पुलिस ने डेरे से करीब पांच हजार लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह डकोर थानरा पुलिस ने सतेंद्र राजपूत निवासी टीकर को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं कैलिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान जगत नारायण निवासी कैलिया को 50 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रामपाल व गोधन निवासी कुदईया को 30-30 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जालौन कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मी कुशवाहा निवासी उरगांव जालौन को 40 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इधर, उरई में आबकारी विभाग की टीम ने उमा कुशवाहा को 15 क्वार्टर शराब बरामद कर ली। डकोर थाना पुलिस नेे करुई गांव के पास यूपी 100 पुलिस ने देवी सिंह निवासी गांव करुई को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed