फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   GRP soldiers beat passenger

जीआरपी सिपाहियाें ने यात्री को पीटा

Tue, 01 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 01 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
GRP soldiers beat passenger
पैसेंजर ट्रेन से उतरकर अपनी बहन से मिलने जा रहे युवक को जीआरपी सिपाहियों
विज्ञापन
ने स्टेशन पर रोक लिया और उसे बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसकी जेब में पडे़ 30 हजार रुपये भी छीन लिए। मारपीट में युवक लहूलुहान हो गया। यह देख स्टेशन

पर मौजूद भीड़ भड़क गई और जीआरपी थाने पर धावा बोलकर थाना प्रभारी से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा और और आरोपी सिपाहियाें के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कालपी कस्बा निवासी

रामगोपाल सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से उरई अपनी बहन के यहां आया था। सुबह करीब नौ बजे वह ट्रेन से उतरकर जा रहा था इसी दौरान जीआरपी सिपाहियाें ने उसे रोक लिया और तलाशी लेने लगे। रामगोपाल के पास 30 हजार रुपये थे जो

वह अपनी बहन को देने के लिए आया था। सिपाहियाें ने पैसे देखे तो उस पर चोरी का आरोप लगाकर पीटने लगे। इससे स्टेशन पर भीड़ लग गई लेकिन जब लोगों को असलियत का पता चला तो वह भड़क गए। उन्हाेंने जीआरपी थाने पर धावा

बोलकर थानाध्यक्ष गनेशी प्रसाद वर्मा के साथ धक्कामुक्की कर दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान आरोपी सिपाही मौके से भाग गए। पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी के  न होने पर वहां मौजूद पीआरआें को प्रार्थना पत्र

देकर कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि इसी तरह जीआरपी सिपाही वाहन ठेके दार से मिलकर कई यात्रियाें के वाहनाें के  चालान सिर्फ इसलिए कर देते हैं कि वह स्टैंड पर वाहन नहीं खड़ा कर देते हैं। इसके पीछे मंशा ये होती है कि वाहन खड़े होने पर स्टैंड को कुछ देर में इसका शुल्क दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed